फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते पैकेज में आईआरसीटीसी करवाएगा स्विट्जरलैंड की सैर, देखें पूरी डिटेल

Thu, 02 Mar 2017 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों की सैर आईआरसीटीसी कराएगा। इसके लिए मई से यात्राएं शुरू हो रही हैं। इसमें सिंगापुर व मलेशिया की भी सैर कराई जाएगी।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बुधवार को पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी ऑफिस में बताया कि गर्मियों की छुट्टियों के लिए नए पैकेज शुरू किए जा रहे हैं। 
इसके तहत सिंगापुर-मलेशिया एवं पेरिस-स्विट्जरलैंड की यात्रा कराई जाएगी। सिंगापुर-मलेशिया टूर पैकेज सात दिन व आठ रातों का है, जिसकी शुरुआत 25 मई से हो रही है। 
विज्ञापन


इस पैकेज की फ्लाइट लखनऊ से होगी। पैकेज में पर्यटकों को मलेशिया में सन-वे-लैगून, इंडोर थीम पार्क व सिटी टूर कराया जाएगा, जबकि सिंगापुर में नाइट सफारी, सिटी टूर, यूनिवर्सल स्टूडियो, सेंटोसा आईलैंड घुमाया जाएगा। 
विज्ञापन

जानें कब और कहां से होगी फ्लाइट

डेमो प‌िक - फोटो : getty images
यात्रा का पैकेज 85 हजार रुपये है, जबकि दो लोगों का 1.56 लाख रुपये है। अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि पेरिस-स्विट्जरलैंड टूर पैकेज की फ्लाइट दिल्ली से होगी। यह नौ दिन व आठ रातों का पैकेज है।
 
इसकी शुरुआत 10 मई से हो रही है। पर्यटकों को पेरिस में शाइन क्रूज, डिजनी भ्रमण, लीडो शो, सिटी टूर एवं एफिल टावर के साथ-साथ स्विट्जरलैंड में माउंट टिटलेश केबल कार, इंटरलेकन सिटी, क्रूज राइड व राइनफॉल घुमाया जाएगा। 

इस पैकेज में एक यात्री का खर्च 1.85 लाख व दो यात्रियों का तीन लाख रुपये है। पैकेज में किराया, तीन सितारा होटल में रुकने की व्यवस्था, ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर की व्यवस्था शामिल है। टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट व गोमतीनगर स्थित कार्यालय में बुक कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें