चार ज्योतिर्लिंगों व दक्षिण भारत की कराई जाएगी यात्रा
लखनऊ। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) की ओर से अगस्त में पर्यटकों को भारत गाैरव पर्यटक ट्रेन से चार ज्योतिर्लिंग व दक्षिण भारत की सैर कराई जाएगी।
मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पहली यात्रा 17 से 26 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। इसमें महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और स्टेचू ऑफ़ यूनिटी जैसे प्रमुख स्थलों की सैर कराई जाएगी। पैकेज का मूल्य प्रतिव्यक्ति 18,380 रुपये से शुरू होगा। दूसरी यात्रा 31 जुलाई से 11 अगस्त तक की होगी, जिसमें तिरुपति बालाजी, रामनाथ स्वामी, मीनाक्षी मंदिर और कन्याकुमारी की यात्रा कराई जाएगी। यात्रा का शुरुआती मूल्य प्रतिव्यक्ति 23,560 रुपये रखी गई है। दोनों यात्राओं के लिए ट्रेन में सवार होने की सुविधा गोरखपुर, अयोध्या कैंट, लखनऊ और कानपुर सेंट्रल सहित कई स्टेशनों से मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि पैकेजों में वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी में यात्रा की सुविधा होगी। यात्रियों को शाकाहारी नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन मिलेगा। स्थानीय भ्रमण के लिए वातानुकूलित या गैर-वातानुकूलित बसों की व्यवस्था होगी। बुकिंग आईआरसीटीसी के लखनऊ कार्यालय या वेबसाइट www.irctctourism.com से कराई जा सकती है। साथ ही ईएमआई पर भी पैकेज की बुकिंग कराई जा सकती है।