फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाइजग की यात्रा कराएगा आईआरसीटीसी, पैकेज लॉन्च

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। आईआरसीटीसी 20 जनवरी से पर्यटकों को वाइजग (आंध्र प्रदेश) की यात्रा कराएगा। बृहस्पतिवार को गोमतीनगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय में पैकेज लॉन्च किया गया, जिसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बतायाकि वाइजग-अराकू वैली टूर पैकेज 20 से शुरू होगा। लखनऊ से वाइजग के लिए विमान से लाने-ले जाने की सुविधा रहेगी। साथ ही तीन सितारा होटल में भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था रहेगी। पर्यटकों को पनडुब्बी म्यूजियम, आरके बीच, कैलाशगिरी, थोटलकोंडा बौद्ध स्थल, अराकू वैली (पद्मपुरम गार्डन, ट्राइवल म्यूजियम, कॉफी प्लांटेशन, गालिकोंडा व्यू पॉइंट), बोरा गुफाएं, सिम्हाचलम मंदिर, यरांडा बीच एवं डॉल्फिन नोज लाइटहाउस की सैर कराई जाएगी। अकेले ठहरने पर पैकेज की दर 42,900 रुपये, दो व्यक्तियों के ठहरने पर 37.500 रुपये प्रतिव्यक्ति, तीन लोगों के एक साथ रुकने पर प्रतिव्यक्ति दर 35,200 रुपये है। बुकिंग गोमतीनगर स्थित आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय के अलावा वेबसाइट www.irctctourism.com एवं 9236391909/11 नंबरों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें