फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल का हवाई टूर दिसंबर में

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआरसीटीसी का केरल हवाई टूर दिसंबर में
विज्ञापन

आईआरसीटीसी दिसंबर में केरल की सैर कराएगा। इस संबंध में केरल का पैकेज लॉन्च किया गया। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता के अनुसार केरल का छह रात और सात दिन का हवाई टूर 18 दिसंबर को शुरू होकर 24 दिसंबर को खत्म होगा। इस टूर में लखनऊ से कोच्चि वाया बेंगलूर और फिर वापसी में मुंबई होकर फ्लाइट लखनऊ आएगी। इस हवाई यात्रा पैकेज में तीन सितारा होटल में ठहरने और खाने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

एक यात्री का पैकेज 47800 रुपये का है। दो यात्रियों के एक साथ ठहरने पर प्रति यात्री 36710 और तीन यात्रियों के एक साथ ठहरने पर प्रति यात्री पैकेज 35440 रुपये का खर्च होगा। पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी के गोमतीनगर पर्यटन भवन स्थित मुख्यालय के अतिरिक्त 8287930908, 8287930909, 8287930910 हेल्पलाइन नंबर पर भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें