माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आईआरसीटीसी ने सोशल कारपोरेट रेस्पॉंसिबिलिटी के तहत हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की नई एम्बुलेंस सेवा का लोकार्पण सोमवार को किया।
मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि समाज के वंचित एवं ज़रूरतमंद वर्ग को सुलभ, सस्ती और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आईआरसीटीसी ने वित्तीय सहयोग देकर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई। जिसका शुभारंभ वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच नारियल फोड़कर तथा हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस सेवा को रवाना किया गया। इस अवसर पर हेल्प यू ट्रस्ट के डॉ हर्षवर्धन अग्रवाल मौजदू रहे। उन्होंने एडवांस्ड लाइफ़ सपोर्ट एम्बुलेंस की विशेषताओं के बारे में बताया।