फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ईरानी पहलवान इरफान बोले, अब यह जंग रुक जानी चाहिए

विज्ञापन
रेसलिंग गोल्ड कप में भिड़ते ईरान और भारत के पहलवान
विज्ञापन
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित रेसलिंग गोल्ड कप के आखिरी दिन ईरान के इरफान सबसे बड़ा आकर्षण रहे। उन्होंने एक प्रदर्शनी मुकाबले में एसएसबी के पहलवान हर्ष राणा को महज ढाई मिनट में अंकों के आधार पर पराजित कर लिया। मुकाबले की शुरुआत से ही इरफान भारतीय पहलवान पर हावी हो गए और कुछ ही समय में मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके धमाकेदार प्रदर्शन को देखकर दर्शकों से भरा इंडोर हॉल तालियों से गूंजने लगा। इरफान ने जीत के साथ अपने प्रशसंकों का शुक्रिया अदा किया। मुकाबले के बाद उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध पर चिंता जाहिर की। हालांकि उन्होंने इस मामले पर बोलने से परहेज किया। इरफान से कहा अब यह जंग रुक जानी चाहिए और दुनिया में अमन कायम होना चाहिए। लगभग एक वर्ष से भारत में रहकर दंगल लड़ रहे इस पहलवान ने लखनऊ की मेहमान नवाजी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारत में कुश्ती के चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त है। इससे मुझे यहां आकर कुश्ती करना अच्छा लगता है। लखनऊ में भी लोगों से बहुत प्यार मिला।

रेसलिंग गोल्ड कप में भिड़ते ईरान और भारत के पहलवान

रेसलिंग गोल्ड कप में भिड़ते ईरान और भारत के पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें