फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS Transfer In UP: 20 अफसरों के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट से अमित हटाए गए, अपर्णा बनीं संयुक्त पुलिस आयुक्त

Wed, 07 Jan 2026 02:12 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

IPS Transfer In UP: प्रदेश सरकार ने 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। लखनऊ कमिश्नरेट से अमित को हटाया गया है, जबकि अपर्णा को संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगे पढ़ें पूरी जानकारी...
विज्ञापन
पुलिस अफसरों के तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने लखनऊ के आईजी रेंज समेत 20 आईपीएस अफसरों का बुधवार को तबादला कर दिया। लखनऊ के आईजी रेंज तरुण गाबा को एडीजी सुरक्षा बनाया गया है। उनकी जगह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए किरन एस. को लखनऊ का नया आईजी रेंज बनाया गया है। वहीं लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त अमित वर्मा को ईओडब्ल्यू भेजा गया है। उनकी जगह आईजी मानवाधिकार अपर्णा कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा एडीजी मानवाधिकार रामकुमार को एडीजी लॉजिस्टिक बनाया गया है। वहीं एडीजी लॉजिस्टिक राजकुमार को एडीजी मानवाधिकार बनाया गया है। पीटीएस जालौन में तैनात ज्योति नारायण को एडीजी जोन प्रयागराज बनाया गया है। वहीं प्रयागराज के एडीजी डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। एडीजी प्रशासन प्रशांत कुमार एडीजी, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। कानपुर कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार को उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में एडीजी के पद पर भेजा गया है। आईजी रेलवे मोदक राजेश डी. राव को आईजी स्थापना बनाया गया है।

आईजी भवन एवं कल्याण आरके भारद्वाज को आईजी रेलवे बनाया गया है। आईजी तकनीकी सेवाएं आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है। सीआईडी में तैनात अखिलेश कुमार निगम को आईजी के पद पर प्रोन्नत कर दिया गया है। प्रयागराज कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त एन. कोलांची को प्रयागराज में आईजी रेलवे बनाया गया है। यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज में तैनात राजीव मल्होत्रा को प्रोन्नति के बाद आईजी के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


प्रतीक्षारत चल रहे डीआईजी रोहन पी. कनय को विशेष जांच भेजा गया है। इसी तरह प्रतीक्षारत चल रहे इमरान को डीआईजी भवन एवं कल्याण बनाया गया है। डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध चल रहे संतोष कुमार मिश्रा को पीटीएस जालौन का डीआईजी बनाया गया है। यूपी 112 में डीआईजी विजय ढुल को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।...पढ़ें पूरी लिस्ट

 
नाम  नई जिम्मेदारी
रामकुमार       एडीजी लॉजिस्टिक्स
राजकुमार       एडीजी मानवाधिकार
ज्योति नारायण     एडीजी, प्रयागराज जोन
डॉ. संजीव गुप्ता    एडीजी यूपी पुलिस मुख्यालय, लखनऊ
प्रशांत कुमार       एडीजी प्रशासन
तरुण गाबा         एडीजी सुरक्षा उत्तर प्रदेश
आशुतोष कुमार   एडीजी पुलिस भर्ती बोर्ड
अपर्णा कुमार     संयुक्त पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ
राजेश मोदक     आईजी स्थापना, लखनऊ
आरके भारद्वाज       आईजी रेलवे, लखनऊ
किरण एस         आईजी, लखनऊ रेंज
आनंद कुलकर्णी   आईजी एंटी करप्शन, लखनऊ
अमित वर्मा         आईजी ईओडब्ल्यू, लखनऊ
अखिलेश निगम   आईजी सीआईडी, लखनऊ
एन कोलांची  आईजी रेलवे, प्रयागराज
राजीव मल्होत्रा  आईजी यूपी एसएफआईएस, लखनऊ
रोहन पी कनय  डीआईजी विशेष जांच, लखनऊ
मोहम्मद इमरान  डीआईजी भवन एवं कल्याण, लखनऊ
संतोष कुमार मिश्र  डीआईजी पीटीएस, जालौन
विजय ढुल अपर पुलिस आयुक्त, प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट


विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें