फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आईपीएस अधिकारियों को मिलेगा नए साल का तोहफा, ये अधिकारी होंगे प्रमोट

Thu, 28 Dec 2017 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
1993, 2000 और 2004 बैच के आईपीएस अधिकारियों की गुरुवार को डीपीसी होगी। इसके बाद इन्हें प्रोन्नति प्रदान की जाएगी। प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों का विवरण इस प्रकार है-
विज्ञापन


ये बनेंगे आईजी से एडीजी
1993 बैच के आईजी संजय सिंघल, सुनील कुमार गुप्ता, एसबी शिरडकर, हरिराम शर्मा को आईजी से प्रमोट करके एडीजी बनाया जाएगा। ये सभी अधिकारी अभी डीजीपी मुख्यालय में तैनात हैं।

आईजी मिर्जापुर प्रेम प्रकाश, आईजी पीएचक्यू केएसपी कुमार, आईजी भर्ती बोर्ड जकी अहमद और वितुल कुमार का भी प्रमोशन किया जाएगा। 
विज्ञापन

इनको मिलेगी आईजी रैंक

2000 बैच के डीआईजी संजय कक्कड़, डीपी श्रीवास्तव, गोरखपुर की डीआईजी निलाब्जा चौधरी और लक्ष्मी सिंह को आईजी रैंक दी जाएगी।

तीन जिलों के एसएसपी बन जाएंगे DIG
नोएडा के एसएसपी लव कुमार, मुरादाबाद के एसएसपी प्रीतिंदर सिंह, बदायूं के एसएसपी चंद्र प्रकाश द्वितीय और सीबीसीआईडी में तैनात डॉ के एजिलारसन हो डीआईजी हो जाएंगे। इसके साथ ही 2005 बैच के आईपीएस हो जाएंगे कालर बैंड के हकदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें