सोमवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आईपीएस अफसर राजीव मेहरोत्रा दुर्घटना के शिकार हो गए। बताया गया कि गाजियाबाद से लखनऊ जाते समय दुर्घटना में उनकी कार पलट गई।
विज्ञापन
राजीव एंटी करप्शन सीआईडी परीक्षण उत्तर प्रदेश हेड क्वार्टर लखनऊ में तैनात हैं। दुर्घटना में उनके गनर और ड्राइवर भी घायल हुए हैं। सभी को सैफई स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल इटावा जिले में बताया जा रहा है।