भाजपा विधायक की सरेआम अभद्रता के बाद इमोशनल हुई आईपीएस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर अपने मन की बात लिखी।
रविवार को एसपी गोरखनाथ से भाजपा विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने सरेआम बड़े तल्ख लहजे में बात की थी। अपने सीनियर के वहां पहुंचते ही चारू रो पड़ीं और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
सोमवार को सुबह चारू ने सोशल मीडिया पर चार लाइन की कविता के माध्यम से अपनी भावनाएं लिखीं। उन्होंने लिखा,
मेरे आँसुओं को मेरी कमज़ोरी न समझना,
कठोरता से नहीं कोमलता से अश्क झलक गये।
महिला अधिकारी हूँ तुम्हारा गुरूर न देख पायेगा,
सच्चाई में है ज़ोर इतना अपना रंग दिखलाएगा।
इसके बाद चारू ने उन सभी लोगों को धन्यवाद भी दिया जो उनके सपोर्ट में आए। उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा, मेरी ट्रेनिंग ने मुझे कमजोर होना नहीं सिखाया है।
मुझे उम्मीद नहीं थी कि एसपी सिटी गणेश साहा सर तर्कहीन बहस को सिरे से नकार देंगे और मेरी चोट के बारे में पूछेंगे। सर के आने से पहले मैं वहां पुलिस की सीनियर मोस्ट अफसर थी पर जैसे ही सर वहां फोर्स के साथ आकर खड़े हुए मैं भावनात्मक हो गई।
मीडिया ये सब दिखाया क्योंकि सबने दोनो घटनाओं को देखा था और ये गोरखपुर मीडिया की सकारात्मकता को दर्शाता है। मैं मीडिया की आभारी हूं कि उसने सच्चाई दिखाई। कृपया शांति रखें, मैं ठीक हूं मगर थोड़ी चोट पहुंची है। चिंता की कोई बात नहीं है।