राज्य सरकार ने प्रधानी के चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने से एक दिन पहले ही पुलिस विभाग में फेरबदल कर दिया है।
इसके तहत कुल 22 आईपीएस व 31 पीपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं।
इसमें कुल आठ जिलों संतकबीर नगर, फर्रुखाबाद, एटा, देवरिया, हापुड़, बस्ती, बलरामपुर और महोबा में नए कप्तानों की तैनाती कर दी गई है।
तबादलों की सूची में जिनके नाम हैं, उनमें एक पुलिस महानिदेशक स्तर तक के अधिकारी व बाकी सभी एसपी स्तर के अधिकारी हैं।
इसके अलावा 13 अपर पुलिस अधीक्षकों और 18 पुलिस उपाधीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं।
इसमें लखनऊ के एएसपी पूर्वी, एएसपी ट्रांसगोमती व एएसपी अपराध के पद पर नए अफसरों की तैनाती हुई है।