फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL in Lucknow: लखनऊ में आईपीएल के लिए दर्शक नहीं दिखा रहे उत्साह, टिकटों के दाम तीस फीसदी कम किए गए

Tue, 04 Apr 2023 05:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में आईपीएल के मैचों में सीटें पूरी भर नहीं पा रही हैं जिसे देखते हुए टिकटों के दाम घटा दिए गए हैं। अब सबसे सस्ता टिकट 349 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
मैच के दिन स्टेडियम का दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने वालों को अब 349 रुपये में टिकट मिल जाएगा। आईपीएल के टिकटों में 10 से करीब 30 फीसदी तक की कमी की गई है। पहले जो न्यूनतम टिकट 499  रुपये में मिलता था अब उसकी कीमत घटाकर 349 रुपये कर दी गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिछले मैच में दर्शकों की कम संख्या की वजह से यह फैसला लेने के लिए लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम का प्रबंधन मजबूर हुआ है। यहां तक कि जो सबसे महंगा टिकट 16 हजार रुपये का था उसको भी कम करके 14 हजार रुपये का कर दिया गया है। दर्शक दीर्घा की करीब 30 सीटें खाली रह गई थी। इसके बाद प्रबंधन पर सवाल उठने लगे थे क्योंकि लखनऊ में पहली बार आईपीएल का आयोजन होने के कारण ऐसा माना जा रहा था कि यहां पर सबसे ज्यादा टिकटों की डिमांड रहेगी। हालांकि, इसके उलट चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़, बेंगलुरु, अहमदाबाद और जयपुर जैसे शहरों में अभी भी आईपीएल के मैच फुल टिकट के साथ देखे जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - हनुमानगढ़ी के महंत ने बंगला छिनने के बाद राहुल गांधी को दिया ऑफर, मंदिर परिसर में आकर रहें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मरीज की मौत: एंबुलेंस के आगे कार खड़ी कर बोला, उमेश मिश्रा नाम है मेरा... भाजपा में हूं जिंदगी खराब कर दूंगा
विज्ञापन


इकाना में लखनऊ की टीम को 7 मैच खेलने हैं। इसमें से पहला मैच टीम दिल्ली के खिलाफ खेल चुकी है। टीम को जीत मिली थी लेकिन उसके बावजूद भी यहां पर दर्शक काफी कम थे। बताया जा रहा है कि इसके लिए लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम के जो प्रबंधक एवं उनकी प्रचार-प्रसार की नीति जिम्मेदार है।

टीम करीब 10 दिन पहले लखनऊ आ गई थी इसके बावजूद यहां के दर्शकों से खिलाड़ियों का कोई संवाद नहीं स्थापित हो पाया सिर्फ एक दिन ऐसा कार्यक्रम हुआ जब खिलाड़ी निकले थे जबकि अहमदाबाद और चेन्नई जैसे शहरों में मैच प्रैक्टिस के दौरान दर्शकों की स्टेडियम में एंट्री फ्री कर दी गई थी। जिसका फायदा हो रहा है और वहां पर मैच वाले दिन सारे टिकट बिक रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें