फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: लखनऊ में जीतना चाहेगा सुपरजायंट्स, दोनों टीमों ने जमकर बहाया पसीना, मंगलवार को होना है मुकाबला

Sat, 29 Mar 2025 11:05 PM IST
रोहित मिश्र खेल संवाददाता, लखनऊ

सार

Lucknow vs Punjab: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल का पहला मैच एक अप्रैल को खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ और पंजाब के बीच होना है। दोनों टीमें यहां पहुंच चुकी हैं। 
 
विज्ञापन
ऋषभ पंत से बात करते जहीर खान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए मेंटर (जहीर खान) और नए कप्तान (ऋषभ पंत) बीते साल आईपीएल में खराब प्रदर्शन करने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) की टीम नए कलेवर के साथ लीग के 17वें संस्करण में उतर चुकी हैं। दो मैच में एक जीत और एक हार के बाद अब टीम प्रबंधन की नजरें अपने होम ग्राउंड (इकाना स्टेडियम) पर हैं, जहां बेहतर प्रदर्शन पर टीम को प्लेऑफ का टिकट मिलेगा।

विज्ञापन


ऐसे में यहां होने वाले सभी सात मुकाबलों में मेजबान टीम को अधिक से जीत का लक्ष्य लेकर उतरना होगा। घरेलू समर्थन और युवाओं में ऋषभ पंत की लोकप्रियता एलएसजी के लिए मुश्किले कम कर सकती हैं। हालांकि इकाना स्टेडियम में सातों मुकाबले आसान नहीं होने वाले हैं। टीम को पंजाब किंग्स (एक अप्रैल), गुजरात टाइटंस (12 अप्रैल), सनराइजर्स हैदराबाद (नौ मई) के अलावा रोहित एंड कंपनी (मुंबई इंडियंस- चार अप्रैल), माही आर्मी (चेन्नई सुपरकिंग्स- 14 अप्रैल), विराट सेना (रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू- नौ मई) और से दो-दो हाथ करने होंगे।

बताते चले कि इकाना स्टेडियम में वर्ष 2022 और 2023 में लखनऊ सुपरजायंट्स ने कुल 14 लीग मैच खेले हैं। वर्ष 2022 में टीम ने तीन मैच जीते, जबकि तीन में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा एक मैच बारिश के चलते धुल गया था। वर्ष 2023 में एलएसजी ने चार मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सुपरजायंट्स और किंग्स ने बहाया पसीना

आईपीएल के 18वें संस्करण के तहत अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में पहला मैच एक अप्रैल को लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होना है। इस मुकाबले के लिए शनिवार को दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में भाग लिया। पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत से आगाज करने वाली पंजाब टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर, मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस ने नेट्स पर लंबे शॉट जमाए, जबकि टीम के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने गेंद डाली। दूसरी ओर लखनऊ सुपरजायंट्स की ओर से कप्तान ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श ने लंबे शॉट का अभ्यास किया, जबकि गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई ने काफी देर तक पसीना बहाया। दोनों ही टीमों ने स्टेडियम के बी ग्राउंड में नेट्स पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। मुख्य स्टेडियम में फील्डिंग के अलावा दोनों टीमों को नेट्स उपलब्ध कराया गया, जहां बल्लेबाज लंबे शॉट जमा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें