फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: घर पर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ, पंजाब के लिए करो या मरो की नौबत; पोंटिंग बोले- हम जीतेंगे

Sat, 23 May 2026 08:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

IPL 2026: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ और पंजाब के बीच मैच खेला जाएगा। पंजाब के लिए यह करो या मरो जैसा मैच होगा। 
विज्ञापन
पंजाब के लिए करो या मरो का मुकाबला। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल का मौजूदा सत्र कड़वे अनुभव लेकर आया। टीम के खाते में अपने घर यानी इकाना स्टेडियम में पिछले दो सत्रों में लगातार आठ मैच हारने का अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

विज्ञापन


बीती सात मई को रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाफ नौ रन की जीत के साथ मेजबान टीम ने घरेलू मैदान में इस सीजन की पहली जीत का स्वाद चखा। इसके बाद 15 को चेन्नई के खिलाफ भी एलएसजी ने इकाना में जीत दर्ज की थी। लगातार दो जीत के बाद अब टीम घरेलू मैदान में जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।

पंजाब के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अगर लखनऊ की टीम बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रहती है तो टीम के अंक तालिका में कुछ ऊपर भी आ सकती है। हालांकि मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए एलएसजी से एकजुट प्रदर्शन की दरकार होगी।
विज्ञापन


साथ ही ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मिचेल मार्श से भी इकाना स्टेडियम में एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी। अब तक एलएसजी के लिए बल्लेबाजी के लिहाज उनका सीजन शानदार रहा है। इसके अलावा भारतीय वनडे टीम में जगह बनाने वाले प्रिंस यादव अपने घरेलू मैदान में शानदार गेंदबाजी करके अपनी सफलता का जश्न बना सकते हैं।

क्लूजनर बोले, बारीकियों का खेल है टी-20 क्रिकेट
पंजाब के खिलाफ होने वाले मुकाबले की पूर्व संध्या पर लखनऊ सुपरजायंट्स के सहायक कोच लांस क्लूजनर ने कहा कि यह पूरा खेल बहुत छोटे-छोटे अंतरों पर टिका है। एक खराब ओवर या एक गलत शॉट मैच का पासा पलट देता है। हमने अपने ट्रेनिंग सेशन में डेथ ओवरों की गेंदबाजी और मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी पर खासा काम किया है ताकि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर कोई गलती न हो। पंजाब से होने वाले मुकाबले के बारे में उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट इस समय सबसे कठिन दौर में है। पंजाब लगातार भले ही हारी हो, लेकिन वे इस वक्त घायल शेर की तरह हैं। हम उन्हें हल्के में लेने की भूल बिल्कुल नहीं कर सकते।

विज्ञापन

हमें वापसी का भरोसा : पोंटिंग

रिकी पोंटिंग - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि टूर्नामेंट के इस पड़ाव पर अब टीम के लिए अभी नहीं तो कभी नहीं जैसे हालात बन चुके हैं। लगातार मिल रही हार के बावजूद ड्रेसिंग रूम में भय का माहौल नहीं है और खिलाड़ी पूरी तरह से रिलैक्स हैं। भले ही हम लगातार छह मैच हारे हैं, लेकिन किसी भी टीम ने हमें एकतरफा नहीं हराया। मुझे पूरा भरोसा है कि हम कल अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाकर वापसी करेंगे। अर्शदीप सिंह के इकॉनमी रेट पर उठ रहे सवालों पर कहा कि पिछले कुछ मैचों में अर्शदीप अपनी पुरानी लय में लौट चुके हैं। इस सीजन में विकेट बहुत ज्यादा हाई-स्कोरिंग हो चुके हैं। जब टूर्नामेंट ही इतना हाई-स्कोरिंग हो, तो गेंदबाजों के आंकड़े भी वैसे ही दिखेंगे। कप्तान अय्यर की तारीफों के पुल बांधते हुए पोंटिंग ने कहा कि दिल्ली के बाद मैं दोबारा श्रेयस के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक था। दो साल पहले मेगा ऑक्शन में हमारी रणनीति बिल्कुल साफ थी कि हमें उपलब्ध कप्तानों में से सबसे बेहतरीन लीडर को चुनना था। श्रेयस अब बेहद परिपक्व क्रिकेटर और कप्तान बन चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें