मंगलवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान एलएसजी के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
आईपीएल सत्र में दिग्गज बल्लेबाजों से सजी टीम से अपने प्रदर्शन से निराश किया। आलम यह रहा कि आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में एलएसजी का भी नाम शामिल नहीं है। नौ मैच खेलकर महज तीन बल्लेबाज (मिचेल मार्श-256 रन, एडन मार्करम- 224 रन और ऋषभ पंत- 204 रन) ही दो सौ के आकड़े को पार कर सके हैं। पिछले सत्र में रनों का अंबार लगाने वाले निकोलस पूरन पूरी तरह फ्लॉप रहे। उन्होंने नौवें मुकाबले में पहला अर्धशतक जमाया। इसके अलावा आयुष बदोनी भी प्रभावित नहीं कर सके।
गेंदबाजी में एकजुट प्रदर्शन का अभाव
बल्लेबाजों के तुलना में गेंदबाज कुछ हद तक अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। खासतौर पर प्रिंस यादव (नौ मैच में 13 विकेट) और मोहसिन खान (पांच मैच में 10 विकेट) ने प्रभावित किया। इसके अलावा अनुभवी मो. शमी औसत रहे, जबकि आवेश खान लय में नहीं दिखे।
इस सत्र मे रवि बिश्नोई के जाने के बाद एलएसजी का स्पिन विभाग पूरी तरह बिखर गया, जिसका खामियाजा पूरी टीम को उठाना पड़ा। खासतौर पर छह मैच खेलकर महज तीन विकेट लेने वाले दिग्वेश राठी अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।
विराट कोहली ने अपनी टीम के साथ अभ्यास किया।
- फोटो : amar ujala
टीम लखनऊ पहुंची, कर अभ्यास
मुंबई के हाथों छह विकेट से हार का सामना करने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम मंगलवार शाम लखनऊ पहुंच गई। सात मई को रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू से होने वाले मुकाबले के लिए लखनऊ टीम के खिलाड़ी बुधवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास किया। पिछले और मौजूदा सत्र को जोड़ दिया जाए तो लखनऊ की टीम यहां लगातार नौ मैच हारने का अनचाहा रिकॉर्ड बना चुकी है। ऐसे में टीम का लक्ष्य अपने घरेलू मैदान में जीत दर्ज करने का होगा।
आरसीबी के खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
इकाना स्टेडियम में शाम के सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। विराट ने साथी खिलाड़ियों के साथ वॉर्मअप के बाद एक घंटे तक नेट्स पर गेंदबाजों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने टीम के कप्तान रजत पाटीदार और हेड कोच एंडी फ्लावर से मैच की रणनीति पर बातचीत की। तीन घंटे तक चले अभ्यास सत्र के दौरान आरसीबी के खिलाड़ी काफी सहज नजर आए।