फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स की टीमें आज पहुंचेंगी शहर, 23 को खेलेंगी लीग का आखिरी मुकाबला

Wed, 20 May 2026 09:59 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने शुरुआत में शानदार खेल दिखाते हुए अपने पहले सात में से छह मैच जीते थे, लेकिन बाद में लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
इस कारण प्लेऑफ में उनकी राह बेहद मुश्किल हो गई।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान रिषभ पंत। - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ शहर में 23 मई को होने वाले आईपीएल के आखिरी लीग मुकाबले के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स की टीम बुधवार को लखनऊ आ जाएंगी। खिताब की होड़ से पहले ही बाहर हो चुकी मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए मुकाबले में कुछ भी खोने को कुछ नहीं है, जबकि दूसरी ओर प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पंजाब किंग्स को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। पंजाब के सामने करो या मरो वाली स्थिति होगी।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी इकाना स्टेडियम में होने अभ्यास करेंगे। लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम अपने घरेलू मैदान में इस सत्र में लगातार चार हार के बाद में पिछले दो मुकाबलों में जीत का स्वाद चख चुकी है। ऐसे में टीम यहां एक और जीत के साथ हैट्रिक पूरी करने उतरेगी।

ये भी पढ़ें - बसपा से गठबंधन करना चाहते हैं राहुल गांधी, मायावती के घर भेजे अपने दूत; बसपा सुप्रीमो ने बैरंग वापस लौटाए
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लविवि के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह निलंबित, 15 दिन में लिखित स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन


पिछले कुछ मुकाबलों में सलामी बल्लेबाज मिचेल शर्मा ने बड़ी पारियां खेलकर लखनऊ की जीत में अहम भूमिका निभाई है। जोश इंग्लिस ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और सुपरजायंट्स के लिए मार्श के साथ मिलकर धमाकेदार आगाज किया। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने शुरुआत में शानदार खेल दिखाते हुए अपने पहले सात में से छह मैच जीते थे, लेकिन बाद में लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

इस कारण प्लेऑफ में उनकी राह बेहद मुश्किल हो गई। लखनऊ के खिलाफ 23 मई को होने वाले मुकाबले में पंजाब को बड़े अंतर की जीत के साथ दूसरे टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा। बल्लेबाजी में टीम से कूपर कोनोली ने सबसे ज्यादा 473 और प्रभसिमन सिंह ने 441 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 397 रन बना चुके हैं। टीम के गेंदबाज अपना प्रभाव छोड़ने में असफल रहे हैं। टीम को अपनी गेंदबाजी पर काम करना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें