इकाना स्टेडियम में 457 रन का रिकॉर्ड भी बना
आईपीएल के लीग चरण के आठ मुकाबलों की बात की जाए तो सत्र के आखिरी लीग मुकाबले (27 मई- लखनऊ सुपरजायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू) के दौरान न सिर्फ दोनों पारियों में 200 का आंकड़ा पार हुआ, बल्कि इकाना स्टेडियम में दोनों पारियों को मिलाकर 457 रन का रिकॉर्ड भी बना।
इससे पहले 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के बीच हुए मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर 420 रन बने थे। इससे पहले इसी सत्र में चार अप्रैल को लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 203 रन बनाए थे। दूसरी बार 19 मई को हुए मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने हैदराबाद के खिलाफ 205 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद ने 206 रन बनाकर जीत दर्ज की।
आईपीएल के पहले सीजन के बाद बदली इकाना स्टेडियम की तस्वीर
लखनऊ सुपरजायंट्स के घरेलू मैदान के रूप में चयनित इकाना स्टेडियम की पिच वर्ष 2023 के पहले सत्र में आशा के अनुरूप प्रदर्शन न कर सकी। जब स्टेडियम को वनडे विश्वकप के पांच मुकाबलों की मेजबानी मिली, जो स्टेडियम प्रबंधन ने पिच को नए सिरे से तैयार करने का फैसला किया।
यहां नए पिच क्यूरेटर के रूप आए संजीव अग्रवाल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने स्टेडियम के पूरे स्क्वायर (10 हजार फीट) का एरिया नए सिरे से बनाना शुरू किया। विश्वकप के पांच मुकाबलों में अपेक्षा से बेहतर रन बने। इसके बाद आईपीएल का दूसरा सत्र भी बेहतर बीता, लेकिन यूपी टी-20 में लगे रनों के अंबार से महसूस हुआ कि आईपीएल का तीसरा संस्करण यहां शानदार रहने वाला होगा और ठीक वैसा ही हुआ।
इकाना स्टेडियम के पिच क्यूरेटर संजीव अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला