ट्रांसफार्मर के पास खुली गुमटी व लगे ठेले।
लखनऊ। ट्रांसफार्मरों से सटाकर निर्माण करने या खोमचा-दुकान लगाने पर मनाही है। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं। रिवर बैंक कॉलोनी में ट्रांसफार्मर की लोहे की जाली से सटाकर गुमटी लगाई गई है तो पाटा नाला चौकी के पास ट्रांसफार्मर से सटकर ठेले वाले सब्जियां बेच रहे हैं। बरसात के दिनों में यह लापरवाही और घातक साबित हो सकती है।
नियम को जानें....
मुख्य अभियंता वीपी सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मर या उच्च वोल्टेज उपकरण के चारों ओर निश्चित सुरक्षित दूरी छोड़ना जरूरी है। ट्रांसफार्मर के नीचे या सटाकर दुकान, ठेला या गुमटी लगाना सरकारी जमीन पर कब्जा माना जाता है। यह बिजली विभाग के सुरक्षा क्षेत्र का भी उल्लंघन है। ट्रांसफार्मर में ओवरलोडिंग, शॉर्ट सर्किट या तेल लीक होने से आग भी लग सकती है। इससे विस्फोट का भी खतरा रहता है।