फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले यूपी छोड़कर भाग रहे निवेशक अब निवेश को तत्पर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sun, 29 Jul 2018 08:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एक समय था, जब निवेशक यूपी की कार्य संस्कृति से परेशान होकर प्रदेश को छोड़कर जाने के तैयार थे। पर, आज वे न सिर्फ अपने पुराने प्रोजेक्ट को विस्तार दे रहे हैं बल्कि नए प्रोजेक्ट भी लगा रहे हैं। ये बातें रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही।

विज्ञापन


वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में फरवरी में हुए 4.68 लाख करोड़ के एमओयू में से 60 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह यूपी को निवेश का सबसे बड़ा इंजन बनाकर देश के विकास में लगाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने निवेश समारोह पर सवाल उठाने वाली सपा व बसपा पर पलटवार भी किया। उन्होंने पूर्व में सैमसंग, एलजी व टीसीएस जैसी कंपनियों के यूपी से बाहर जाने वाली स्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज ये कंपनियां यहां से जाने के बजाय अपने प्रोजेक्ट को विस्तार देने के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में उद्यमियों ने महज 50 हजार करोड़ और बसपा के शासनकाल में 57 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया था। जबकि आज प्रधानमंत्री उनकी सरकार के एक साल के प्रयासों से इंवेस्टर्स समिट के पांच महीने के भीतर ही 60 हजार करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं। इतना ही नहीं, 50 हजार करोड़ की परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। जल्दी ही इनकी भी शुरुआत होगी।

विज्ञापन

पुरानी कार्य संस्कृति को बदलकर नई शुरुआत की

योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने एक साल में पिछली सरकारों की परंपरा व कार्य संस्कृति को बदलकर नई शुरुआत की है। 21 नई नीतियां लाईं। कारोबारी सहूलियतों के लिए बेहतर काम कर ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन किया। आम लोगों को सुरक्षा देने के साथ ही औद्योगिक सुरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षित अफसरों की तैनाती की योजना बनाई। निवेशकों को यहां नया वातावरण मिला है, इसके नतीजे आने लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें