फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ground Breaking Ceremony UP : कल होगा 80 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्तावों का शुभारंभ

Thu, 02 Jun 2022 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, अति विशिष्ट जनों के साथ रहेगा एक-एक लायजन ऑफिसर। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दिए निर्देश। लापरवारी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन जून को लखनऊ में आयोजित होने वाली तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों की समीक्षा की। इस कार्यक्रम में 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट के निवेश प्रस्तावों का शुभारंभ किया जाएगा। गोमतीनगर स्थित इदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 कंपेंडियम (सारांश) का विमोचन भी किया। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की समीक्षा करते हुए इससे संबंधित सभी कार्यक्रमों की पूरी तैयारी समयबद्ध ढंग से किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग और अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरस्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। इस आयोजन में कई केंद्रीय व राज्य मंत्री, जनप्रतिनिधि, औद्योगिक घराने, व्यापारिक संगठन, निवेशक, उद्योगपति और उच्चाधिकारी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई दिशा देगा।

मुख्यमंत्री ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रतिभाग करने वाले अति विशिष्ट महानुभावों को सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनके प्रवास और परिवहन की व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। प्रोटोकॉल कार्यों का सफल संचालन और समन्वय सुनिश्चित किया जाए। उत्तर प्रदेश की छवि को उभारते हुए प्रचार-प्रसार की रणनीति अपनाई जाए। विशिष्ट महानुभावों के लिए लायजन ऑफिसर्स की तैनाती सुनिश्चित करते हुए उन्हें उचित प्रशिक्षण भी दिया जाए। पूरे लखनऊ शहर और कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई की व्यवस्था में भी कोई कमी न रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री  ने कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के रूट पर ट्रैफिक के सुचारू प्रबंधन के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि बिजली की निर्बाध आपूर्ति एवं फायर सेफ्टी के प्रबंध सुनिश्चित हों। सेरेमनी के सभी जिलों में सजीव प्रसारण की सुचारू व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना  नवनीत सहगल ने मुख्यमंत्री  को आयोजन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, मंडलायुक्त लखनऊ रंजन कुमार भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें