फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ सकते हैं सोने-चांदी के दाम, खरीद और निवेश का बढ़िया मौका

Thu, 22 Sep 2016 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
सोना और चांदी में इस वक्त निवेश करने वालों की दीवाली में ‘चांदी’ होगी। नवरात्र से दाम में तेजी आने के संकेत हैं। सराफा के जानकारों को उम्मीद है कि दीवाली तक इसमें चार-चार हजार रुपये की बढ़ोत्तरी हो सकती है। मतलब सोना 36 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 51 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।  
विज्ञापन


यूपी सराफा एसोसिएशन के संरक्षक और कारोबारी कैलाश चंद जैन का तर्क है कि विदेशों में सोना-चांदी का रेट बढ़ रहा है इसका असर देश पर भी पड़ेगा। केंद्रीय कर्मियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिश का लाभ मिला इसलिए वह बेहतर ढंग से धनतेरस मनाएंगे। 

इससे खरीद बढ़ेगी जिससे दाम में इजाफा होगा। एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री रवींद्र नाथ रस्तोगी का कहना कि हर साल नवरात्र से सोना एवं चांदी की कीमतों में उछाल आता है। नवरात्र के पहले दिन ही इसमें औसतन एक-एक हजार रुपये की बढ़ोत्तरी तय है। वहीं बुलियन कारोबारी लोकेश अग्रवाल का कहना कि इंटरनेशनल ब्याज दर बढ़ने से इसकी कीमत पर असर पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन से भाव स्थिर

डेमो प‌िक
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल बताते हैं कि 10 दिन से सोना-चांदी का भाव स्थिर है। इससे पहले हर दूसरे-तीसरे दिन कीमत में 100-200 रुपये का उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा था। 19 से 21 सितंबर तक सोना 31, 300 रुपए प्रति 10 ग्राम एवं चांदी 46,900 रुपए प्रति किलो पर है।

नवरात्र से सोना एवं चांदी के महंगा होने का तर्क दे रहे महानगर स्थित ज्वैल पैलेस के मुखिया अजय अग्रवाल का कहना कि डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा है इसका असर भी सराफा पर पड़ेगा। 

कुछ दिन पहले तक 64-65 रुपये का बिकने वाला डॉलर अब 66-67 रुपये का हो चुका है। जिससे सोना-चांदी के दाम बढ़ना स्वाभाविक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें