फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप: जांच टीम को चाहिए एक और हफ्ता

Tue, 29 Jul 2014 10:26 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज में दरिंदगी का शिकार होने वाली महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों की लापरवाही कई स्तर से साबित होने के बावजूद जांच टीम कुछ भी बोलने से बच रही है।
विज्ञापन


टीम ने अभी तक अपनी रिपोर्ट भी नहीं तैयार की है। अब सरकार से एक सप्ताह का और समय मांगा गया है।

टीम का कहना है कि अभी तक महिला की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे में जांच को अंतिम रूप नहीं दिया जा सकता है।
Trending Videos

किडनी की जांच नहीं कर रहे डॉक्टर

मोहनलालगंज में महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या करने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठने के बाद इसकी जांच डीजीएमई डॉ. केके गुप्ता व डीजी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. एएस राठौर को दी गई थी।

जांच टीम महिला के पोस्टमार्टम का वीडियो व एसजीपीजीआई से किडनी ट्रांसप्लांट का वीडियो पहले ही मिला चुकी है।

इससे साफ हो चुका है कि दोनों महिला एक ही है। पोस्टमार्टम के वीडियो फुटेज में भी डॉक्टर किडनी की जांच करते नहीं देखे गए हैं।
विज्ञापन

घटना के कारणों का कर रहे विश्लेषण

जांच करने वाले डॉक्टर भी यह स्वीकार कर चुके हैं कि उन लोगों का पूरा फोकस घटना के कारणों का पता लगाने में था।
इन सबके बावजूद जांच टीम को फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

दोनों महानिदेशक मुख्य सचिव आलोक रंजन व जांच कर रही एडीजी सुतापा सान्याल से मिले और एक हफ्ते का समय मांगा।

जांच टीम ने बताया कि 30 जुलाई तक फॉरेंसिक रिपोर्ट आ सकती है। इसके बाद ही जांच पूरी हो पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें