फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस मणिलाल पाटीदार और अभिषेक दीक्षित के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू

Tue, 15 Dec 2020 11:13 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार और प्रयागराज के पूर्व एसएसपी अभिषेक दीक्षित के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस ने दस्तावेजों के साथ दोनों को तलब भी किया है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि विजिलेंस को पहले सिर्फ दोनों अधिकारियों के भ्रष्टाचार की जांच सौंपी गई थी। अब इनकी आय से अधिक संपत्ति की भी जांच विजिलेंस को सौंप दी गई है। बता दें कि पिछले सितंबर में महोबा में एसपी रहे मणिलाल पाटीदार पर खनन व्यवसायी इंद्रकांत त्रिपाठी ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में व्यवसायी ने आत्महत्या कर ली थी।

इसी दौरान एक अलग घटनाक्रम में भ्रष्टाचार के ही आरोप में प्रयागराज के तत्कालीन एसएसपी अभिषेक दीक्षित को निलंबित कर दिया गया था। 10 सितंबर को दोनों ही अधिकारियों की जांच विजिलेंस से कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। पाटीदार के ऊपर महोबा में मुकदमा भी दर्ज है। पटीदार तभी से लापता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें