फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घूस लेने वाली महिला बाबू की जांच शुरू, होगा निलंबन

Wed, 21 Jun 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। काम करने के बदले फरियादियों से घूस लेने वाली सदर तहसील में तैनात महिला बाबू अंजू सोनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एफआईआर होने के बाद विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। ऐसे में महिला बाबू पर निलंबन की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में सदर तहसील में तैनात महिला बाबू अंजू ने एक फरियादी से घूस लेते हुए दिख रही थी। फरियादी घूस लेकर जाता है और महिला बाबू की मेज पर पैसा रख देता है। सदर तहसीलदार अनिल कुमार पाठक ने महिला बाबू के खिलाफ मंगलवार को सदर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच अपने स्तर से शुरू कर दी है। जल्द पुलिस महिला क्लर्क का बयान भी दर्ज करेगी। सदर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि जांच शुरू करा दी गई है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी। जांच के बाद ही पता चलेगा कि महिला बाबू ने किस काम के लिए फरियादी से पैसा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें