रायबरेली। जिले में बुधवार को 138 लोगों की डेंगू व अन्य संक्रामक रोगों की जांच की गई, जिसमें डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले। संदिग्ध मरीजों के सैंपलों को एलाइजा जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। टायफाइड के भी तीन मरीज मिले हैं। लालगंज के सरेनी क्षेत्र की कुमकुम और जगतपुर क्षेत्र के पूरे त्रिलोक की मिथलेश की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डेंगू की पुष्टि के लिए सैंपलों को एलाइजा जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि लोग मच्छरों से बचने का प्रयास करें। इस सीजन में मच्छरजनित रोगों संख्या बढ़ जाती है। लक्षण प्रतीत होने पर अस्पतालों में जांच जरूर कराएं। संवाद