फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 33 केवी लाइन में फॉल्ट, छह घंटे गुल रही बिजली

Thu, 21 Sep 2023 09:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊंचाहार (रायबरेली)। अमांवा ट्रांसमिशन से सवैया तिराहा उपकेंद्र को आई 33 केवी विद्युत लाइन का जगतपुर के पास एक इंसुलेटर खराब हो गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई। मरम्मत के बाद बुधवार की शाम बिजली आपूर्ति शुरू की गई है। इस दौरान लगभग छह घंटे तक बिजली न आने से 75 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उपकेंद्र में लक्ष्मीगंज, टाउन, तहसील व जमुनापुर फीडर संचालित हैं। इनसे नगर की लगभग 25 हजार व सवैयाधनी, हटवा, लक्ष्मीगंज, सांवापुर नेवादा, कोटिया चित्रा, सरांयभान, होरैसा, पचखरा समेत 50 गांवों की लगभग 50 हजार की आबादी को बिजली दी जाती है। बुधवार की दोपहर 33 केवी लाइन में खराबी आने से बिजली गुल हो गई। गर्मी में लोग बेचैन रहे। जानकारी होने पर लाइनमैनों ने खराबी की खोजबीन शुरू की। जगतपुर के पास खराब मिले इंसुलेटर को बदला गया और शाम को आपूर्ति शुरू कराई गई। अवर अभियंता शंभूनाथ ने बताया कि इंसुलेटर पंचर होने से आपूर्ति बाधित हुई थी। नया इंसुलेटर लगाकर आपूर्ति शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें