फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो साल से लटकी निलंबित कर्मियों की जांच, पांच अफसरों को नोटिस

विज्ञापन
नगर निगम।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम में निलंबित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच में लापरवाही बरती जा रही है। नियम के मुताबिक, निलंबन के तीन महीने के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट देनी होती है, लेकिन यहां कई मामलों में दो साल से अधिक समय बीतने के बावजूद जांच पूरी नहीं हुई। इससे निलंबित कर्मचारी न तो बहाल हो पा रहे हैं और न ही उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई हो रही है। जांच में देरी को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने पांच जांच अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

नगर निगम के प्रभारी अधिकारी अधिष्ठान विनीत कुमार सिंह ने जिन मामलों में नोटिस जारी किए हैं, उनमें मार्च 2024 में निलंबित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कैफ अंसारी, मार्च 2025 में निलंबित गैंगमैन शिखर सोनकर, मार्च 2026 में निलंबित कर निरीक्षक श्रेणी-दो मोहम्मद शाहान और नायब मोहर्रिर इसरार हुसैन के मामले शामिल हैं।
इनमें तीन जांच जोनल अधिकारी जोन-पांच और एक-एक जांच जोनल अधिकारी जोन-चार व जोन-छह के पास लंबित है। जांच पूरी नहीं होने से संबंधित कर्मचारियों को आधा वेतन ही मिल रहा है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी भी कई बार जांच पूरी कर निर्णय लेने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद फाइलें लंबित हैं। अब नगर निगम प्रशासन ने संबंधित जांच अधिकारियों से देरी का कारण स्पष्ट करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें