फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होटल की पार्किंग में अवैध रूप से सेल लगाए जाने की जांच शुरू

विज्ञापन
गोमतीनगर में होटल के बाहर मंगलवार को भी सड़क पर खड़ी रहीं गाड़ियां।  -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। एक पांच सितारा होटल में पार्किंग स्थल पर गर्म कपड़ों की सेल लगाने के मामले में एलडीए ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को एलडीए टीम ने मौके पर जाकर जांच की। इस मामले में बुधवार को एलडीए की ओर से नोटिस भी जारी किया जाएगा। यह कार्रवाई अमर उजाला में मंगलवार को खबर प्रकाशित होने के बाद हुई है।
विज्ञापन


एलडीए कार्यालय के पास स्थित होटल की पार्किंग और ग्रीन बेल्ट की जगह पर सर्दी के कपड़ों की बिक्री कई दिनों से चल रही है। पार्किंग और ग्रीन बेल्ट का उपयोग किसी अन्य काम में नहीं किया जा सकता है। इस अवैध बिक्री के कारण गाड़ियां सड़क पर खड़ी हो रही हैं। इससे जाम की समस्या भी बढ़ रही है। इसमें एलडीए अधिकारियों और इंजीनियरों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। यह तब है जबकि एलडीए ने करीब चार महीने पहले पार्किंग की जगह का उपयोग अन्य कार्य में करने पर कार्रवाई भी की थी।
एलडीए के ओएसडी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया था। होटल प्रबंधन ने बिक्री आयोजन की अनुमति के लिए आवेदन करने का दावा किया। हालांकि मौके पर अनुमति संबंधी कोई प्रमाण नहीं दिखा सका। अब बुधवार को इस मामले में अभियंत्रण विभाग से पता किया जाएगा कि उनकी ओर से होटल प्रबंधन को पार्किंग और ग्रीन बेल्ट की जगह पर सेल लगाने की अनुमति दी गई है। यदि अनुमति नहीं दी गई होगी तो होटल को नोटिस जारी किया जाएगा और कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें