फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केंद्र से इन्वर्टर और बैटरी चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। रामपुर बेहड़ा गांव में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम करने वाली संस्था स्पार्क इंडिया के प्रयास केंद्र से 17 अप्रैल को इन्वर्टर और उसकी बैटरी चोरी हो गई। मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है। केंद्र प्रमुख रूपांजलि सिंह का आरोप है कि,जब केंद्र सहायक पवन कुमार दफ्तर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। मौके से इन्वर्टर और बैटरी भी गायब थी। पुलिस को 112 पर फोन करके शिकायत की गई और बख्शी का तालाब थाने में शिकायत दर्ज की गई। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि चोरी की शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें