फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमीन की रंजिश में महिला पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज । कुढ़ा गांव में बृहस्पतिवार सुबह मंगला (60) पर गांव के ही रामलखन जानलेवा हमला किया। घायल मंगला के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। मंगला के अनुसार वह बृहस्पतिवार सुबह लगभग छह बजे अपनी जमीन पर बने घूर पर कूड़ा डालने गई थीं। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे रामलखन ने उनपर लाठी से हमला कर दिया। इससे उन्हें चोटें आई हैं। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद है। महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें