फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीएचडी में प्रवेश के लिए 17 से साक्षात्कार

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 में नियमित पूर्णकालिक पीएचडी प्रवेश के लिए शोध प्रवेश परीक्षा (आरईटी) के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार और प्रजेंटेशन की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। विवि से जारी कार्यक्रम के अनुसार, सात विभागों में 17 से 21 नवंबर तक साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अनुसार, प्रबंधन अध्ययन विभाग में 17 नवंबर को क्रम संख्या 1 से 20 तक के अभ्यर्थियों का सुबह 11 बजे और 18 नवंबर को क्रम संख्या 21 से 35 तक के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। इसी तरह एप्लाइड इकनॉमिक्स विभाग में 17 नवंबर को दोपहर 12 बजे, संस्कृत विभाग में 18 नवंबर को सुबह 10:30 बजे और बायोकेमिस्ट्री विभाग में सुबह 10 बजे साक्षात्कार होगा। समाजशास्त्र विभाग में 19 नवंबर को सुबह 10:30 बजे, सांख्यिकी विभाग में 20 नवंबर को सुबह 10 बजे और वाणिज्य विभाग में 21 नवंबर को दोपहर दो बजे साक्षात्कार होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित विभागाध्यक्ष या निदेशक के कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। साक्षात्कार और प्रजेंटेशन के लिए पीपीटी तैयार करके लानी होगी। साथ ही आवेदन फॉर्म, प्रवेश पत्र, सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के मूल दस्तावेज और आरक्षण व वेटेज का दावा करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित प्रमाणपत्रों के साथ इनकी एक सेट छायाप्रति भी लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें