फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू: जहीर खान बोले- ऋषभ पंत अच्छे कप्तान, हम आक्रामक क्रिकेट खेलने आए हैं, गेंदबाजों की फिटनेस अहम

Thu, 20 Mar 2025 01:44 PM IST
रोहित मिश्र खेल संवाददाता, लखनऊ

सार

Zaheer Khan interview: लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटर जहीर खान ने लखनऊ में पत्रकारों से बात की। अपनी बातचीत में उन्होंने साफ किया कि उनकी टीम इस बार आक्रामक रणनीति से मैच खेलेगी। 
विज्ञापन
जहीर खान ने पत्रकारों से की बात।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटर जहीर खान बोले कि महेंद्र सिंह धोनी जब तक खेलेंगे, तब तक आईपीएल में उनका जलवा बना रहेगा। उनकी लोकप्रियता लखनऊ ही नहीं, पूरे देश के मैदानों में हैं। उसे कम नहीं किया जा सकता। हमारी टीम के कप्तान ऋषभ पंत समेत आईपीएल खेल रहे सभी बड़े भी माही को अपना आदर्श मानते हैं। लखनऊ में होने वाले मुकाबले में हम चेन्नई सुपरकिंग्स को टीम को कड़ी टक्कर देंगे। बाकी अगर उस दिन (14 अप्रैल) को इकाना स्टेडियम धोनी की शर्ट से रंग भी जाए तो हमें कोई हैरत नहीं होगी।

विज्ञापन


ऋषभ पंत के नेतृत्व में चढ़कर खेलेगी एलएसजी की टीम
जहीर खान ने ऋषभ पंत अच्छे कप्तान हैं। वह टीम को आगे ले जाएंगे। हमें उनसे बहुत उम्मीद है। एक अच्छा लीडर टीम को आगे ले जाने का काम करता है। ऋषभ पंत पर मैदान में चुटीले अंदाज के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं, समझता हूं। उनका अंदाज इसी तरह से क्रिकेट खेलने का है। इसी तरह का क्रिकेट एलएसजी आईपीएल में खेलेगी, लेकिन टीम के सभी खिलाड़ी आक्रमक खेल को तरहीज देंगे। इससे बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

गेंदबाजों को फिटनेस का ख्याल रखना होगा
खिलाड़ियों के तेज गेंदबाजी करने की कोशिश में चोटिल होने पर कहा कि अपनी स्ट्रेंथ के हिसाब से काम करना होगा। इससे बेहतर परिणाम सामने आएंगे। तेज गेंदबाजों को इंजरी से परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह तो खेल का एक हिस्सा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आईपीएल के लिए अच्छी टीम हमें चाहिए, अच्छी क्रिकेट खेलनी है। हमारे पास पॉजिटिव आउटलुक वाली क्रिकेट टीम है। गेंदबाज भी इस टीम का अहम हिस्सा हैं।
विज्ञापन

 

IPL 2025: इकाना स्टेडियम में इन तारीखों पर होंगे सात मैच,ऑनलाइन के साथ मेट्रो स्टेशनों पर भी मिलेंगे टिकट

विज्ञापन

अंतिम एकादश पर बोले- अभी अंदाजा लगाइए

ऋषभ पंत से बात करते जहीर खान। - फोटो : अमर उजाला।
मुकाबलों के दौरान आईपीएल के लिए टीम कॉम्बिनेशन पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा अभी उस पर नहीं जाऊंगा, लेकिन इसका अंदाजा पहले मैच तक लग जाएगा। अभी आप लोग इस पर अंदाजा लगाइए। बतौर टीम आप जीतते हैं बतौर टीम आप हारते भी हैं। हर खिलाड़ी को एक रोल दिया गया है, जो मैच में अपने प्रदर्शन से उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आईपीएल में कई मैच खेलने हैं। इसलिए अंतिम एकादश में कई बार बदलाव भी होंगे।

सीएम योगी खेलों के बढ़ावे के लिए कर रहे काम
यूपी में खेलों के विकास के लिए काफी काम हो रहा है। यह प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने हमारी बातों को ध्यान से सुना। यह अच्छी बात है। खेलों के प्रति उनका विजन शानदार है। हमने उन्हें लखनऊ में होने वाले आईपीएल मुकाबले देखने के लिए आमंत्रित किया है।

कबाब और बिरयानी खिलाड़ियों की पहली पसंद
जहीर खान से लखनऊ में उनके पसंदीदा खान-पान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि नई चीज यहां पर बहुत आ रही है। कभी कबाब आ रहा है, कभी बिरयानी आ रही है। खिलाड़ियों का ध्यान रखना पड़ता है। हालांकि यह सब उन्हें पसंद भी खूब आ रहा है। पिछले कुछ समय में प्रशंसकों के बीच लखनऊ सुपरजायंट्स को सपोर्ट बढ़ा है, जो आने वाले मुकाबलों में टीम का उत्साह बढ़ाएगा।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें