लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए अंशकालिक एमटेक पाठ्यक्रम के साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन की तिथियां तय की हैं। यह प्रक्रिया 10 अगस्त को विश्वविद्यालय के नवीन परिसर स्थित इंजीनियरिंग संकाय में होगी। संकायाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दाखिले पावर सिस्टम, इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विधाओं में होंगे। lkouniv.ac.in पर विस्तृत जानकारी अपलोड की है। वहीं, बीएससी (बायोलॉजी) और बीएससी (मैथ्स) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी रविवार तक आवेदन कर सकते हैं।