लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से यह तिथि विस्तारित की है। आवेदन प्रक्रिया विवि की वेबसाइट dsmnru.ac.in पर पूरी की जा सकती है।