फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफआई कमांडर को दिल्ली ले गई एसटीएफ, पीएफआई के मुख्यालय और गेस्टहाउस में की गई पूछताछ

Thu, 11 Mar 2021 10:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीएफआई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिछले दिनों लखनऊ से पकड़े गए पीएफआई कमांडर अंसद बदरुद्दीन को लेकर एसटीएफ बृहस्पतिवार को दिल्ली के शाहीनबाग स्थित पीएफआई मुख्यालय पहुंची। हाथरस में जातीय हिंसा फैलाने के लिए पीएफआई पर फंडिंग का आरोप है। इसी मामले में मथुरा में दर्ज मुकदमे के सिलसिले में एसटीएफ ने अंसद और उसके साथी फिरोज खान को दो दिनों की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

    
सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसटीएफ की नोएडा इकाई की एक टीम अंसद को लेकर दिल्ली पहुंची। दिल्ली में पीएफआई के मुख्यालय और पीएफआई के गेस्टहाउस में अंसद से पूछताछ की गई। अंसद विभिन्न राज्यों के भ्रमण के दौरान दिल्ली के इसी गेस्टहाउस में रुका था। एसटीएफ यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हाथरस में दुष्कर्म और हत्या की आड़ में जातीय हिंसा फैलाने में कौन-कौन लोग शामिल थे। किन-किन लोगों ने फंडिंग की और पीएफआई के कौन-कौन पदाधिकारी इसमें जुटे रहे। इस मामले में मथुरा से पुलिस ने पीएफआई के चार सदस्यों को सितंबर में ही गिरफ्तार किया था और जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी।

लखनऊ को दहलाने की साजिश में गिरफ्तार हुआ था अंसद
अंसद और उसके साथी फिरोज खान को यूपी एसटीएफ ने 15 फरवरी को राजधानी समेत कई शहरों में सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने दावा किया था कि अंसद के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं। बाद में इस जांच को यूपी एटीएस को सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें