फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना साद को पकड़वाने वाले को मिलेगा 51 हजार का इनाम, अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने की घोषणा

Mon, 06 Apr 2020 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हजरत निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के आयोजक मौलाना साद को पकड़वाने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई। यह घोषणा अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने की। 
विज्ञापन


वर्तिका सिंह ने सरकार से मांग की है कि मौलाना साद पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। मौलाना साद पर देश की जनता को कोरोना महामारी के संकट में डालने का आरोप लगाया है। 

उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के हजारों लोगों को जुटाकर मौलाना साद ने पूरे देश को बड़े संकट में डाल दिया है। 
विज्ञापन


यहां से निकले हजारों लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। इसके कारण पूरे देश में संक्रमण काफी तेजी से फैला। मौलाना साद ने देश के साथ गद्दारी की है। उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

वर्तिका सिंह ने वीडियो में कहा कि वह देश की जिम्मेदार नागरिक व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होने के कारण यह घोषणा करती हैं कि जो भी व्यक्ति, पुलिस या प्रशासन का जिम्मेदार मौलाना साद को पकड़वाएगा। 

उसे वह अपनी तरफ से 51 हजार रुपये का इनाम देंगी। उन्होंने देश के नागरिकों से इस काम में सहयोग करने की अपील की है। कहा कि मौलाना साद के पकड़े जाने के बाद ही देश सुरक्षित हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें