फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकबाल अंसारी के खिलाफ वर्तिका ने दी कोर्ट में अर्जी, लगाया देशद्रोह व अभद्रता का आरोप

Fri, 13 Sep 2019 12:23 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
वर्तिका सिंह व इकबाल अंसारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मुकदमे के पक्षकार इकबाल अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए गुरुवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह की अदालत में अर्जी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने अंसारी के खिलाफ देशद्रोह समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट ने थाने से आख्या तलब करते हुए सुनवाई के लिए शुक्रवार की तारीख नियत की है। गौरतलब है कि तीन सितंबर को वर्तिका और इकबाल के बीच नोकझोंक, धमकी व अभद्रता का मामला सुर्खियां बना था।

मामले में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की पैरवी करने आईं सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता संगीता सिंह व अदालत में दी गई अर्जी के मुताबिक प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के रायचंदपुर निवासी वर्तिका सिंह बीते 3 सितंबर को लखनऊ से अपने ममेरे भाई प्रभु दयाल सिंह के साथ रामजन्मभूमि के दर्शन के लिए आईं थीं। जहां राम मंदिर निर्माण के संबंध में कुछ लोगों से चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोग उसे इकबाल अंसारी के घर ले गये। वहां दोपहर में 1 बजे इकबाल से मुलाकात हुई। उनके यहां तीन महिलाएं व एक लड़का था। उनके सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। इकबाल अंसारी से वर्तिका ने कहा कि चाचा, हम मंदिर-मस्जिद के लिए आपस में क्यों लड़ते हैं, यह तो ऊपर वाले को याद करने के लिए होता है। 

तब उन्होंने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी व यूपी के सीएम सत्ता में बने रहने के लिए राजनीति कर रहे हैं। लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इनके अंदर इतना दम नहीं है कि यहां पर यह राम मंदिर बनवा सकें, क्योंकि यह लोग मुसलमानों से बहुत डरते हैं। 

आरोप है कि इकबाल ने देश के कानून को लेकर अपशब्द कहते हुए कहा कि राम मंदिर पर कोई अदालत फैसला नहीं सुना सकती। अगर कानून ने राम मंदिर का फैसला सुना दिया तो पाकिस्तान के लोगों को बुलवाकर देश के एक-एक लोगों पर गोली चलवा दूंगा और अयोध्या को दूसरा पाकिस्तान बना दूंगा। 

अयोध्या ही नहीं 3 साल में भारत को पाकिस्तान न बना दिया तो, मुल्ले की औलाद नहीं। प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहते हुए उनके ऊपर देश को बेच डालने का आरोप लगाया।

अर्जी में कहा गया है कि वर्तिका ने उन्हें देश का अच्छा नागरिक होने का हवाला देते हुए सही बर्ताव करने को कहा तो वह गुस्से में आकर खड़े हो गये और कहा कि तुम हमारी औकात के बारे में नहीं जानती हो। न ही इस देश को पता है। मैं दूसरे मुल्कों से इस देश पर हमला करवा सकता हूं और तुम्हें भी शूटरों से मरवा सकता हूं। 

भगवान राम को अपमानित करने वाले कई शब्द उन्होंने कहे इसके बाद घर की महिलाएं और वहां मौजूद लड़के ने वर्तिका से चिपकने की कोशिश की। कोर्ट में सुनवाई के बाद मामले में थाना राम जन्मभूमि से आख्या तलब की गई है। 

मामले में सुनवाई 13 सितंबर को होगी। वर्तिका सिंह ने अपनी अर्जी में इकबाल अंसारी, तीन महिलाएं व एक लड़के तथा एक साजिशकर्ता (जो उन्हें इकबाल अंसारी के घर तक ले गया) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके विवेचना करवाने और खुद के लिए सुरक्षा मुहैया कराने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन

पुलिस में सुनवाई न होने पर ली अदालत की शरण

रिपोर्ट दर्ज करने के लिए वर्तिका सिंह ने बीते 6 सितंबर को एसएसपी अयोध्या, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अर्जी स्पीड पोस्ट से भेजी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी शिकायत की लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। तब अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय की शरण ली। 

फर्जी आरोप लगा रहीं वर्तिका : इकबाल
मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने वर्तिका द्वारा दी गई अर्जी को निराधार बताते हुए कहा कि वह जो आरोप मुझ पर लगा रही हैं, उसका सुबूत दें। मैंने ऐसी कोई बयानबाजी नहीं की है जिसका वह जिक्र कर रही हैं। बाकी मुझे कुछ नहीं कहना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें