सिटी मांटेसरी स्कूल, आरडीएसओ शाखा की ओर से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय खेल
ओलंपियाड का शुभांरभ हुआ।
कानपुर रोड शाखा में आयोजित उद्घाटन समारोह में
आईएएस राजीव कपूर (प्रमुख सचिव, राज्यपाल) ने विदेशी खिलाड़ियों ने मुलाकात
करके बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सीएमएस के संस्थापक
जगदीश गांधी, आरडीएसओ शाखा की प्रिंसिपल स्वप्ना मंशारमानी, अर्जुन अवार्डी
वीएस चौहान, ओलंपियन सैयद अली, साई की रीजनल डायरेक्टर रचना गोविल समेत
अन्य उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में मेजबान भारत के विभिन्न स्कूलों के साथ
नेपाल, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, मलयेशिया, अमेरिका और अफगानिस्तान से आए
750 छात्र अपनी चुनौती पेश करेंगे।
एथलेटिक्स की स्पर्धाएं आरडीएसओ
स्टेडियम में होगी, जबकि जूडो एवं कराटे के लिए कानपुर रोड आडीटोरियम का
चुनाव किया गया है। इसके अतिरिक्त फुटबाल को राजाजीपुरम शाखा और कानपुर रोड
शाखा में होगी।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...