फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि में मनाया अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस मनाया। विभागाध्यक्ष प्रो. ओंकार प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और चिकित्सा में प्रकाश की भूमिका के प्रति छात्रों एवं शिक्षकों को जागरूक करना था। संयोजक प्रो. आंचल श्रीवास्तव ने बताया कि यह दिवस यूनेस्को की ओर से 1960 में लेजर के सफल संचालन की स्मृति में मनाया जाता है। छात्रों ने लेजर के औद्योगिक उपयोग, फोटोनिकी और चिकित्सीय इमेजिंग पर प्रस्तुतियां दीं। प्रदर्शनी में विवर्तन, व्यतिकरण और प्रकाशीय फाइबर संचार के प्रयोग दिखाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें