फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला पॉलीटेक्निक की 36 छात्राओं का चयन, मिलेगा 3.5 लाख रुपये सालाना पैकेज

विज्ञापन
महिला पॉलीटेक्निक की 36 छात्राओं का चयन, मिलेगा 3.5 लाख रुपये सालाना पैकेज
विज्ञापन
लखनऊ। फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रहीं राजकीय महिला पॉलीटेक्निक की 36 छात्राओं का नामी कंपनी में चयन हुआ है। खास बात यह है कि छात्राओं की अंतिम परीक्षाएं अभी चल रही हैं और उससे पहले ही उन्हें 3.5 लाख रुपये सालाना पैकेज पर नौकरी का ऑफर मिल गया है। बंगलूरू की सिल्वर क्रेस्ट क्लोथिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने हाल ही में राजधानी समेत प्रदेश के कई राजकीय महिला पॉलीटेक्निक संस्थानों की छात्राओं के लिए ऑनलाइन कैंपस ड्राइव आयोजित किया था। इसमें लखनऊ राजकीय महिला पॉलीटेक्निक की 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया। ऑनलाइन साक्षात्कार के बाद 36 छात्राओं का चयन किया गया।
विज्ञापन

फैशन डिजाइनिंग की छात्रा अंजलि श्रीवास्तव ने बताया कि पॉलीटेक्निक की परीक्षाएं जारी हैं। इसी बीच नोएडा, दिल्ली, हरियाणा और बंगलूरू की कई कंपनियों ने छात्राओं के साक्षात्कार लिए। बंगलूरू की कंपनी ने कपड़ों की गुणवत्ता जांच से जुड़े कार्य के लिए ऑफर लेटर दिया है। कंपनी ने जॉइनिंग के लिए 15 जून तक का समय दिया है।

प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. शिल्पी वर्मा ने बताया कि चयनित छात्राओं में पूजा, पलक, आकृति, खुशी, प्रगति, दामिनी, प्रियांशी, करीना, ज्योति, वंदना, संध्या, आकांक्षा, अनामिका, रिया और अंजली समेत अन्य छात्राएं हैं। इनका चयन टेलर ट्रेनी, क्वालिटी चेकर ट्रेनी, क्वालिटी कंट्रोलर ट्रेनी, मर्चेंडाइजर ट्रेनी और कोऑर्डिनेटर जैसे पदों के लिए किया गया है। कंपनी की ओर से नियमित वेतन के साथ नाश्ता, मेडिकल सुविधा, पीएफ और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें