फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कौन बनाएगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम?

Sat, 18 Jan 2014 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलडीए के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को बनाने के लिए तकनीकी अहर्ता दो कंपनियों ने प्राप्त कर ली है।
विज्ञापन


तीन कंपनियों ने तकनीकी बिड डाली थी लेकिन प्रस्तुतिकरण करने के लिए दो ही कंपनियां आईं। इन दोनों ही कंपनियों के प्रस्तुतिकरण स्वीकार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


अब दोनों कंपनियां फाइनेंशियल बिड डालेंगी। इनमें से जिसका वित्तीय प्रस्ताव बेहतर होगा, उसको स्टेडियम बनाने का काम दे दिया जाएगा।
इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के लिए टेक्निकल बिड के आवेदन आठ जनवरी को आ गए थे।

तीन साझेदार कंपनियों ने अपने सहयोगियों के साथ 137 एकड़ में स्टेडियम और रीयल एस्टेट डवलपमेंट के इस प्रोजेक्ट में रुचि दिखाई थी।

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 70 एकड़ में खेल परिसर और बाकी 67 एकड़ में रीयल एस्टेट डवलपमेंट होगा। शहीद पथ से लगती भूमि पर यह परियोजना परवान चढ़ेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें