फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाषा विवि में रोबोटिक्स पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

Sat, 31 Jan 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भाषा विवि
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीआरएएमई-2026 की शुरुआत हुई। इसमें देश-विदेश के शोधकर्ता, शिक्षक और विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा और एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी. पांडेय ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि प्रो. पांडेय ने कहा कि रोबोटिक्स और ऑटोमेशन भविष्य की तकनीक हैं, जो काम को आसान बनाने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगी। कुलपति प्रो. तनेजा ने कहा कि यह सम्मेलन नई तकनीकों पर सीखने और विचार साझा करने का अच्छा मंच है। सम्मेलन में छह से अधिक देशों के 75 से ज्यादा शोध पत्र प्रस्तुत किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में शिक्षक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें