फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक की टक्कर से इंटर के छात्र की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बुद्धेश्वर चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से इंटर का छात्र नीतीश सोनवानी (20) बाइक लेकर कुछ दूरी तक घिसटता चला गया। इसके बाद वह सड़क किनारे रखे बिजली के ट्रांसफार्मर की जाली से टकरा गया। सोमवार रात हुए इस हादसे में नीतीश की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका दोस्त घायल हो गया।
विज्ञापन

बड़े भाई अमन के मुताबिक नीतीश पढ़ाई करने के साथ घर का खर्च चलाने के लिए साइबर कैफे में नौकरी करता था। सोमवार रात 8:30 बजे वह दोस्त सौरभ के साथ उसकी मोटरसाइकिल से कुछ सामान खरीदने गया था। बाइक सौरभ चला रहा था। बुद्धेश्वर चौराहे के पास आरडी मेमोरियल स्कूल के सामने ट्रक की बाइक से पीछे से टक्कर हो हुई। इससे सौरभ सड़क के एक ओर जा गिरा, जबकि नीतीश बाइक के साथ घिसटता चला गया। वह सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर की जाली से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सौरभ को भी चोटें आईं।

हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। इस बीच आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने वायरलेस से उसे पकड़ने का संदेश जारी किया। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीतीश को मृत घोषित कर दिया। सौरभ के पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस ने ट्रक चालक को ट्रक के साथ पाल तिराहे के पास से पकड़ लिया। इससे पहले भागने की हड़बड़ी में ट्रक चालक ने एक स्कूटी सवार स्वामी दयाल को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


नीतीश की दो बहनें सुमन और सोनिका भी हैं। वह परिवार में सबसे छोटा था। पिता की पांच माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। मां ज्ञानवती मेहनत मजदूरी करके घर खर्च चलाती हैं। 10 फरवरी को नीतीश के भाई अमन की शादी हुई थी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने ट्रक चालक अलीगढ़ के इगलास कस्बा निवासी अजित कुमार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें