फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चरणों में होगी इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा, जानें- क्या है शेड्यूल

Sun, 31 Jan 2021 09:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2021 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। पहले चरण में 3 से 12 फरवरी और दूसरे चरण की प्रयोगात्मक परीक्षा 13 से 22 फरवरी तक होगी।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन तथा बस्ती मंडल के जिलों में 10,58,617 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दूसरे चरण में शेष मंडलों के जिलों में परीक्षा होगी। इसके लिए परीक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षकों के नियुक्ति पत्र परिषद की वेबसाइट पर विद्यालयों को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए हैं। नियुक्ति पत्र क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी जिलों में भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें