1.5 PM- बिना बहस के ही यह अंतरिम बजट पास कर दिया गया।
12.50 PM- इस बजट पर विपक्षी दलों का कहना है कि जब कोई नई घोषणा नहीं करनी थी, तो ऐसे बजट की कोई जरुरत नहीं थी। सरकार के इस बजट को कामचलाऊ बजट माना जा रहा है।
12.48 PM- अखिलेश यादव ने चार पेज का बजट भाषण पत्र पढ़ा। इस साल 254666.97 प्राप्तियों का अनुमान लगाया जा रहा है।
12.43 PM- राजस्व से 215836.70 करोड़ लाभ मिलने की उम्मीद।
12.35 PM- 2014-2015 वर्ष के बजट में 5181.71 करोड़ के घाटे का अनुमान लगाया गया है।
12.30 PM- विधानसभा में 88.62385 करोड़ का लेखानुदान पेश किया गया। केंद्र की 142 में से 66 योजनाएं चल रही हैं।
12.20 PM- विधानसभा में अंतरिम बजट पेश कर दिया गया है।
12.PM- विधानसभा में तीन विधेयक भी रखे जाने का प्रस्ताव है। हालांकि बजट में कोई नई घोषणा किए जाने के आसार कम ही दिख रहे हैं। सरकार शिक्षामित्रों के समायोजन, समाजवादी पेंशन योजना जैसी योजनाओं पर बजट के प्रावधान की घोषणा कर सकती है।
11.AM- विधानसभा की आज की कार्रवाही शुरू हो चुकी है। अभी तक मिल रही खबर के मुताबिक सीएम अखिलेश यादव विधान सभा में मौजूद हैं। उधर भाजपा कानून व्यवस्था पर काम रोको प्रस्ताव लेकर आई है।
10.30 AM- लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच अखिलेश सरकार शुक्रवार को वर्ष 2014-15 का अंतरिम बजट व चार महीने का लेखानुदान पेश करेगी।
10 AM- सरकार की ओर से अप्रैल से जुलाई तक के लिए करीब 90 हजार करोड़ रुपये का लेखानुदान पेश किए जाने की संभावना है।