फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटेलिजेंस विभाग लगा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में, जुटा रहा जानकारियां

Sat, 16 Feb 2019 10:29 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश का खुफिया विभाग अपने स्तर से सूचनाएं एकत्र करने में जुट गया है। सूत्रों के अनुसार इसके लिए क्षेत्रीय अभिसूचना अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। इंटेलिजेंस मुख्यालय के अधिकारी भी जिलों से सूचना हासिल करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


वैसे विधानसभा चुनाव से लेकर अन्य सभी चुनाव के दौरान राज्य की पुलिस और खुफिया विभाग अपने-अपने स्तर से जमीनी सूचना जुटाता है कि कहां-कहां गड़बड़ी हो सकती है। यह भी देखा जाता है कि किस क्षेत्र में किन कारणों से किस तरह का तनाव हो सकता है। इसके लिए पूर्व में हुई घटनाओं व तनाव की स्थिति का ब्योरा जुटाया जाता है ताकि समय रहते एहतियाती कदम उठाए जाएं। इस बार भी लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य की खुफिया एजेंसी ने कवायद शुरू कर दी है। हालांकि असली तस्वीर तब सामने आएगी जब प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के नाम घोषित हो जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें