फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंटीग्रल विवि के छात्रों ने फिलिस्तीन का झंडा लेकर निकाला जुलूस, तीन गिरफ्तार

Sat, 12 Apr 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
इंटीग्रल विवि के छात्रों ने फिलिस्तीन का झंडा लेकर निकाला जुलूस, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने शुक्रवार को फिलिस्तीन का झंडा लेकर जुलूस निकाला। फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विवि के छात्र दिल्ली के शाहीन बाग फुरकान, अलीगढ़ के सिविल लाइन निवासी रेयान जिया, मुजफ्फरपुर चैनपुर बागड़ा निवासी जुनैद को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


मौके से दानिश व आजम बिलाल समेत कई छात्र भाग निकले। उनकी तलाश की जा रही है। बताया कि यूनिवर्सिटी के पास बनी मस्जिद में दोपहर की नमाज के बाद विवि के गेट नंबर तीन पर खड़े कुछ छात्रों ने फिलिस्तीन के झंडे के साथ नारेबाजी की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें