ऊंचाहार (रायबरेली)। तहसील पावर हाउस के इनकमिंग फीडर में लगा इंसुलेटर शुक्रवार को पंचर हो गया। इससे नगर सहित 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। इंसुलेटर बदलकर आपूर्ति शुरू हुई। इस दौरान लगभग चार घंटे आपूर्ति ठप रही। उपकेंद्र से लक्ष्मीगंज, टाउन तहसील व जमुनापुर सहित चार फीडर संचालित हैं। इनसे नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्र के लक्ष्मीगंज, हटवा, सवैया मीरा, पचखरा, खोजनपुर, कोटिया चित्रा, सांवापुर नेवादा, सवैयाधनी, मनीपुर भटेहरी, सवैया हसन, पयागपुर नंदौरा सहित 50 गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। शुक्रवार की दोपहर उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में लगा इंसुलेटर पंचर हो गया। जिसके चलते उपकेंद्र सहित नगर व गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। पावर कार्पोरेशन के कर्मचारियों ने इंसुलेटर बदलकर आपूर्ति शुरू कराई। अवर अभियंता शंभूनाथ ने बताया कि नया इंसुलेटर लगा दिया गया है। संवाद