फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जांच पूरी, 200 पन्ने की रिपोर्ट तैयार, आज डीएम को भेजेंगे

Sat, 22 Jul 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यम हॉस्पिटल में इलाज के बाद नवजात का हाथ सड़ने व मौत का मामला
विज्ञापन

विभाग के अफसर नहीं खोल रहे मुंह, सीएमओ बोले-डीएम लेंगी निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। सत्यम हॉस्पिटल में इलाज के बाद दो माह के नवजात का हाथ सड़ने और मौत के मामले की जांच लगभग पूरी हो गई है। करीब 200 पन्ने की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को डीएम को भेजना था, लेकिन जांच टीम के एक सदस्य की लखनऊ में ट्रेनिंग के कारण कमेटी के हस्ताक्षर नहीं हो सके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। सीएमओ का कहना है कि शनिवार को डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। मामले में कार्रवाई के संबंध में डीएम ही निर्णय लेंगी।
लालगंज क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा के दो माह के बेटे राघव का इलाज बीती 21 जून तक इंदिरा नगर स्थित सत्यम हॉस्पिटल में हुआ था। आरोप है कि वीगो लगाने में बरती गई लापरवाही के कारण नवजात का बांया हाथ सड़ गया था। बच्चे को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया था। बीती आठ जुलाई की रात इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। मौत से पहले सात जुलाई को ऑपरेशन करके बच्चे का हाथ काटा गया था।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम मामले की जांच शुरू की। जांच पूरी करने में 15 दिन से अधिक का समय कमेटी ने लगा दिया। सत्यम हॉपिस्टल के संचालक डॉ. केएस सिंह, उनके बेटे डॉ. आशुतोष सिंह, जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. जेके लाल, बच्चे की मां अंजू देवी, स्टाफ अनामिका, लवकुश, प्रीती गुप्ता, अरविंद और वंदना, स्टाफ नर्स आरुषि, एमके शर्मा, राज नर्सिंगहोम के चिकित्सक डॉ. आरबी वर्मा सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए। जांच में एम्स की रिपोर्ट को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार करा ली गई है। बच्चे की इलाज के दौरान लापरवाही हुई या नहीं। इस संबंध में डीएम के स्तर से निर्णय लिया जाएगा। प्रयास किया जा रहा है कि शनिवार को हर हाल में डीएम को रिपोर्ट भेज दी जाए। लखनऊ में ट्रेनिंग कर रहे चिकित्सक को जांच रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें