फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौसेना शौर्य संग्रहालय के काम में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय नौसेना की वीरता व गौरव को समर्पित शौर्य संग्रहालय के काम की प्रगति का प्रमुख सचिव पर्यटन व संस्कृति अमृत अभिजात ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय से काम पूरा करने के लिए तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पहले प्रमुख सचिव ने नौसेना के अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के साथ पर्यटन निदेशालय में बैठक की। अमृत अभिजात ने कहा कि नौसेना शौर्य संग्रहालय प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर नया आकर्षण का केंद्र बनेगा। यह युवाओं विशेषकर बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना भी जगाएगा।

उन्होंने नौसेना शौर्य वाटिका के मुख्य गेट की रूपरेखा पर चर्चा की। ओपन एयर म्यूजियम के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार क जा चुकी है। परियोजना का मुख्य आकर्षण समुद्री संरक्षण पर आधारित थीम होगी, जो पर्यावरण जागरूकता और सतत विकास के संदेश को बल देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें